यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत में 8 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. एक्सप्रेस वे पर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बचावकर्मियों की टीम पहुंच गई है.

सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्ट्स के लिए भेजा गया है. वहीं, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बस आगरा से नोएडा आ रही थी, इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकरा गई.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *