लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज अमेठी (Amethi) में शंकनाद करेंगी. प्रियंका के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी होंगे. गांधी परिवार को गढ़ रहे अमेठी में आज प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे. इस पदयात्रा को ‘भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ नाम दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल और प्रियंका अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ तक करीब 7-8 किलोमीटर पैदल चलेंगे.
पदयात्रा के लिए कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की है. राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. पदयात्रा समापन पर दोनों नेता एक सभा को भी संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव 2019 में स्मृति ईरानी के हाथों मिली हार के बाद राहुल गांधी का यह दूसरा अमेठी दौरा है.
ये भी पढ़ेंः- Winter Special Masala Chai:सर्दियों में कई बीमारियों को दूर रखेगी मसाला चाय, जानिए इसके फायदे
इससे पहले राहुल चुनाव नतीजों के कुछ हफ्ते बाद ही समीक्षा बैठक के लिए आए थे. केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी 2004 से 2019 तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं.
