ये हैं सीएम योगी के ‘जबरा फैन’, विधानसभा चुनावों में करना चाहते हैं प्रचार

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. आगामी 6 महीनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Elections 2022) होने वाले हैं. चुनावों से पहले प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi aditynath) के हाव-भाव देते हुए एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि इस बच्चे ने योगी आदित्यनाथ जैसा ही गेटअप भी धारण किया हुआ है. इस बच्चे का नाम अग्रित है और ये बच्चा मुख्यमंत्री की तरह भाषण देने की एक्टिंग करता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार अग्रित योगी आदित्यनाथ का इतना बड़ा फैन है कि उसने अपना सिर मुंडवा दिया है. बालों को कटवाने के बाद नन्हें से जबरा फैन ने अपने बाल दान कर दिए हैं. उसने मुख्यमंत्री की ही तरह गेरुआ वस्त्र धारण कर रखा है. उसके कानों में कुंडल, हाथ में कलावा है. साथ ही एक हाथ में घड़ी है.


2022 में करना चाहता है चुनाव प्रचार
योगी आदित्यनाथ की एक्टिंग करने वाले इस नन्हें से बच्चे ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करने की भी इच्छा जाहिर की है.

ये भी पढ़ेंः- मेरठ में चर्चा का केंद्र बना ये थानेदार, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये पोस्ट

अग्रित का कहना है कि वो योगी आदित्यनाथ को दोबारा से मुख्यमंत्री बनता हुआ देखना चाहते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *