सावन के महीने में यह रंग पहनना होता है शुभ,करियर में लगाता है चार चांद

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

जैसा कि हम सभी ये जानते है कि 17 जुलाई से सावन के पवित्र माह की शुरूआत हो चुकी है, इस पूरे माह में हिन्दू धर्म के लोग शिव जी को जल चढ़ाते हैं, ज्यादातर लोग इस माह में अपने घरों और बागों में झुले भी लगाकर सावन माह का लुफ्त उठाते हैं. वहीं क्या आप जानते है कि इस माह के आते ही महिलाओं को एक खास रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए, अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं महिलाओं किस रंग की चूड़ियां पहनी चाहिए और इसे पहनने के पीछे की वजह क्या होती है…

हिन्दू धर्म में पवित्र माह माने जाने वाले सावन के महीने में महिलाएं हरे रंग की चूड़‍ियां पहनती हैं, इतना ही नहीं इस पूरे महीने कई महिलाएं हरे रंग के कपड़े भी ज्यादा पहनती नजर आती हैं और हाथों में महंदी भी जरूर लगती है, लेकिन ऐसा क्यों ?, सावन माह में हरे रंग का ही ज्यादा इस्तेमाल क्यों करते हैं, दरअसल, इसका धार्मिक महत्व है. तो आइए आपको इसका महत्व बताते हैं…

क्यों पहनते हैं हरा रंग
ज्योतिष के अनुसार हरा रंग सौभाग्य का रंग होता है. सावन का पूरा महीना प्रकृति से खुद को जोड़ने का एक बहुत खास महीना होता है, इस महीन में हर तरफ हरियाली रहती है और शिव जी पर जल अर्पित कर भी हर कोई खुद को प्रकृति से जोड़ता है. इस तरह से इस महीने भक्तजन हरा रंग पहनकर खुद को प्रकृति से जोड़ते हुए अपना भाग्य चमकाते हैं.

सुहाग की सलामती
शास्त्रों के अनुसार इस महीने की प्रकृति को भगवान शिव का रूप माना जाता है, इस वजह से इस महीने विशेष तौर पर शिव जी की पूजा भी की जाती है. इसके चलते जो लोग इस माह में हरा पहनते हैं उन पर प्रकृति की खास कृपा होती है. जो महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां या सुहाग की अन्य चीजें पहनती हैं तो वो खुद को प्रकृति से जोड़ती हैं और इससे उनका सुहाग भी सलामत रहता है.

हरा रंग शादीशुदा से बीमार व्यक्ति के लिए भी शुभ
हरे रंग को प्रकृति, सौभाग्य,उर्वरता और सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि का प्रतीक माना गया है. जो लोग हार्ट के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं उनके लिए भी हरा रंग का उपयोग काफी अच्छा माना जाता है. जिन शादीशुदा दंपति के जीवन में अनबन चल रही हो वो अपने बेडरुम के दक्षिण पूर्व हिस्से को हरे रंग से पेंट करें तो इसका लाभ मिल सकता है.

करियर और समपन्नता
शास्त्र की माने तो हरा रंग बुद्ध ग्रह का प्रतीक माना गया है. इस ग्रह को करियर और व्यापार से जोड़ा जाता है. इसलिए जो व्यक्ति हरा रंग पहनता है, उस पर बुद्ध प्रसन्न होते हैं जिस वजह से उन्हें करियर और व्यापार में तो लाभ होता ही साथ ही उनके घर में समपन्नता और धन-धान्य भी बढ़ाता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *