लखनऊ. अगस्त का महीना शुरू हो गया है और धीरे धीरे सभी राज्यों के 12वीं के नतीजे आ चुके हैं ऐसे में अब स्टूडेंट्स (Students) का ध्यान यूनिवर्सिटीज (Universities) के विभिन्न कोर्सेज (Courses) में एडमिशन (Admission) पर टिका हुआ है. बहुत से स्टूडेंट्स लखनऊ यूनिवर्सिटी (Lucknow University) में भी एडमिशन के लिए आवेदन (Apply) करना चाहते थे, लेकिन रिजल्ट में हुई देरी (Delay) के चलते वे ऐसा कर नहीं सके. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है कि लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अपने अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी है. चलिए जानते हैं लखनऊ यूनिवर्सिटी के एडमिशन प्रोसेस (Admission Process) की डिटेल्स.
ये है अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज की प्रक्रिया:
लखनऊ यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट (Under Graduate) कोर्सेज के एडमिशन प्रोसेस के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2021 से शुरू हुई थी. इन कोर्सेज में आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2021 निर्धारित की गई थी. लेकिन बहुत से बोर्ड का रिजल्ट ही 31 जुलाई को घोषित किया गया. ऐसे में स्टूडेंट्स की मुश्किलों को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन (LU Administration) ने इन कोर्सेज में आवेदन कि आखिरी तारिख अब 7 अगस्त 2021 तक बढ़ा (Extend) दी है.
आवेदन प्रक्रिया के बाद एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किए जायेंगे और अगस्त में ही इन कोर्सेज के लिए एंट्रेंस एग्जाम (Entrance Exam) होगा. एंट्रेंस के रिजल्ट सितम्बर में आएंगे और तभी इन सभी कोर्सेज के लिए काउंसिलिंग (Counselling) प्रक्रिया शुरू होगी.
पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज की प्रक्रिया:
वहीँ लखनऊ यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) कोर्सेज के एडमिशन प्रोसेस कि बात करें तो इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2021 से शुरू हुई थी. इन कोर्सेज में आवेदन के लिए भी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2021 थी, जिसे बढ़ाकर अब अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की तरह 7 अगस्त 2021 कर दिया गया है.
इन कोर्सेज का एंट्रेंस एग्जाम भी अगस्त महीने में ही आयोजित होगा. एग्जाम का रिजल्ट सितम्बर में जारी होगा और उसके बाद काउंसिलिंग पक्रिया शुरू की जाएगी.
