जेल में हुई ये घटना कि, आजम खान की पत्नी का कंधा हो गय फैक्चर

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

सीतापुर/रामपुर: पहले ही मुसीबतों में घिरे आजम परिवार पर एक और मुश्किल ने दस्तक दे दी है. सीतापुर जेल में बंद आजम खान की पत्नी जेल के बाथरुम में फिसल कर गिर गईं.  बाथरूम में गिरनेसे उनके कंधे में चोट लग गई. उनका कंधा फैक्चर हो गया है. जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया है. जेलर के मुताबिक उनके कंधे में चोट के चलते प्लास्टर कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत हालत ठीक है.

सीतापुर जेल में बंद है आजम परिवार

जौहर यूनिवर्सिटी और बेटे के जन्म प्रमाणपत्र मामले में  आजम खान और उनका परिवार सीतापुर जेल में बंद है.  तंजीन फातिमा रामपुर से विधायक हैं. दोपहर के समय विधायक तंजीन फातिमा शौचालय गई थीं जहां उनका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वो फिसलकर नीचे गिर गईं. घटना की सूचना मिलते ही कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी में विधायक तंजीन फातिमा को शौचालय से बाहर निकाला गया दर्द बढ़ने पर अस्पताल ले जाया गया. एक्स-रे के बाद पता चला कि, कंधे मे फैक्चर है. इसके बाद उनके कंधे पर प्लास्टर कराया गया.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *