मूंछे हो तो यूपी के मलखान सिंह जैसी, लंबाई और घनाई जानकर चौक जाएंगे आप

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

संभल: दौर चाहे 21वीं सदी हो या 19वीं सदी आज भी अगर पुरुषों में आकर्षण की बात आती है तो पहला शब्द आता है बॉडी का और दूसरा शब्द आता है मूछों का. वैसे तो आपने कई सारे पुरुषों के चेहरे पर कई तरह की मूछें देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश के संभल में रहने वाले मलखान सिंह (Malkhan Singh) की मूछों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा सिर्फ गली कूचों नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से की जा रही है.

रोजाना करते हैं मूछों की सेवा
लम्बी व घनी मूंछे रखने वाले मलखान सिंह की मूंछे आज उनकी पहचान बन गई हैं. वे रोज अपनी मूंछ की खूब सेवा करते हैं. रजपुरा निवासी मलखान सिंह बताते हैं कि वो अरसे से लंबी मूंछ रखते हैं. मलखान सिंह की मूछों की खास बात ये है कि इसकी लंबाई पौने दो फीट की है.

बचपन में ही पाला था शौक
संभल में टेंट का काम करने वाले मलखान सिंह से जब उनकी मूछों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके मन में मूछों को बड़ा करने का शौक बचपन से ही आ गया था और जवानी के दिनों से ही उन्होंने मूछों पर फोकस करना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि जवानी से लेकर बुढ़ापे के इस दौर में भी वो मूछों की सेवा करने और इसकी देखभाल करने में किसी तरह को कोतूहल बर्दाश्त नहीं करते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *