दिल्ली/लखनऊ: पांचवे लॉकडाउन के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन जारी होते ही अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपनी गाइडलाइन जारी कर दी है. इस नए रूप रंग वाले लॉकडाउन में ज्यादातर सुविधाएं दी गई हैं. जनता को ज्यादा से ज्यादा छूट दी गई हैं. यूपी में भ ये लॉकडाउन 30 जून तक रहेगा.
क्या-क्या खुला है ?
1- सोमवार सुबह 8 बजे से यूपी रोडवेज की बसें चल सकती हैं, बसों में सेनेटाइजेशन किया जाएगा, बस में फेस मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा
2- यूपी में 3 चरणों मे खुलेंगे दफ्तर
3- सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार खुलेंगे
4- सुपर मार्केट भी खुलने के आदेश
5- बारात में 30 लोगों की अनुमति
6- सैलून खुलेंगे लेकिन कर्मचारी मुंह पर मास्त जरूर लगाएंगे
7- एक तौलिया एक ही बार इस्तेमाल होगा
8-टैक्सी, कैब और ई-रिक्शा को भी अनुमति मिली
9-फल मंडी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी
10- प्राइवेट बसें शर्तों पर चलेंगी
11- दोपहिया वाहन पर 2 लोगों को चलने की अनुमति मिली
12- खेल परिसर और स्टेडियम खोलने के भी आदेश
13- 8 जून से खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट
14- कन्टेन्टमेंट जोन छोड़कर खुलेंगे धार्मिक स्थल
15- जिम, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे
