कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बताया औरंगजेब का आधुनिक अवतार

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : चुनाव के अंतिम दौर में नेताओं की बयानबाजी तेज होती जा रही है, प्रियंका गांधी के दुर्योधन के बाद कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उनको औरंगजेब का आधुनिक अवतार बताया है, उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले रोज नया झूठ गढ़ते हैं और फर्जी प्रचार करते हैं.

‘जो औरंगजेब नहीं कर पाया वो मोदी कर रहे’

संजय निरुपम ने तंज कसते हुए कहा कि बनारस के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना है वे औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं. क्योंकि बनारस में कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया गया. उन्होंने कहा कि विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर 550 रुपए की जो फीस लगाई गई है वे इस बात का सबूत है कि जो काम औरंगजेब नहीं कर पाया वे नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री को दुर्योधन कहे जाने को उचित ठहराते हुए संजय निरुपम ने कहा कि मैं तो उनको औरंगजेब कह रहा हूं. क्योंकि प्रधानमंत्री जितना अहंकार दुर्योधन और रावण को भी था और प्रियंका गांधी ने रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं के जरिए बताने की कोशिश की है कि जब दुर्योधन और रावण का अहंकार टूट गया तो आप किस खेत की मूली हो.

सरकार कर रही सेना का अपमान

संजय निरुपम ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार सियासी फायदे के लिए सेना का इस्तेमाल कर उसका अपमान कर रही है, वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर भी संजय निरुपम नें सवाल खड़े किए, दरअसल,   एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि यूपीए सरकार में कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी. इसी पर संजय निरुपम भड़क गए और बीजेपी को जमकर कोसा. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी का दुष्प्रचार है, इस स्ट्राइक की सेना के बड़े अधिकारियों ने भी पुष्टि की है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *