सामने आई ‘असली अनामिका शुक्ला’, बोली मुझे पता ही नही मेरे नाम पर क्या हो रहा

बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/गोंडा: प्रदेश से लेकर देश के शिक्षा और सियासी गलियारे में पिछले एक पखवाड़े से चर्चा का नाम है अनामिका शुक्ला. अनामिका शुक्ला के बारे में तमाम कहानियां चल रही है. उन कहानियों में कई किरदार भी सामने आए हैं कभी रीना नाम सामे आता है तो कभी अनमिका सिंह और कभी सोनी तो कभी कुछ कुल मिलाकर 25 स्कूलो में नौकरी में अब अनामिका के नाम पर अलग-अलग नाम सामने आने लगे. लेकिन इस मामले में नया मोड़ तो तब आया जब गोंडा के बीएसएस कार्यालय पर पहुंची वहां असली अनामिका शुक्ला ने बीएसए इंदर्जीत प्रजापति के सामने इसकी एक और परत से पर्दा हटाकर मामले को पूरी तरह से साफ कर दिया. असली अनामिका के द्वारा जो जानकारी दी गई उनका निदेशालय के अभिलेखों से मिलान भी किया गया.

असली अनामिका बोली ‘मैं तो अभी तक बेरोजगार हूं’

दरअसल, गोंडा के भुलईडीह की रहने वाली अनामिका शुक्ला ने गोंडा के बेसिक शिक्षाधिकारी के सामने हाजिर होकर दावा किया है कि, वो असली अनामिका शुक्ला हैं लेकिन उन्होंने अभी तक किसी जिले में नौकरी नहीं की है. उनके शैक्षिक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को दुरुपयोग किया गया है. असली अनामिका के मुताबिक किसी ने मेरे नाम पर फर्जी तरीके से नौकरी पाकर ये पूरा खेल किया है. असली अनामिका का कहना है कि, मैं तो आज भी बेरोजगार हूं कही नौकरी नहीं है लेकिन में परेशान हूं कि, मेरे कागजों पर दूसरे लोगों को नौकरी कैसे मिली.

शासन को भेजी रिपोर्ट

इस मामले पर BSA गोंडा डॉ इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि, अनामिका शुक्ला प्रकरण में मंगलवार को अनामिका शुक्ला ने मेरे दफ्तर आकर अपना पक्ष रखा और पूरी पत्रावली और प्रत्यावेदन दिया है. पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *