लखनऊ : पांच राज्यों में बेशक से विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन देश में भगवान हनुमान को लेकर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दलित, बुक्कल नवाब द्वारा मुस्लिम बताए जाने के बाद एक और नेता ने भगवान हनुमान की जाति और धर्म का वर्णन किया है. दरअसल , योगी सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का मानना है कि हनुमान जी जाट थे.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मेरा मानना है कि हनुमान जी जाट थे, क्योंकि किसी को भी परेशानी या फिर मुश्किल में पड़ा देखकर जाट किसी को जाने बिना भी बचाने के लिए कूद पड़ता है.’देखिए वीडियो..
बुक्कल नवाब ने कहा था मुसलमान
बीजेपी के प्रख्यात नेता और विधायक बुक्कल नवाब ने भगवान हनुमान को मुस्लिम कहा है. बुक्कल नवाब का कहना है कि हनुमान जी मुसलमान थे. इसलिए मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं. रहमान, रमज़ान, फरमान, ज़ीशान, कुर्बान – जितने भी नाम रखे जाते है, वे करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं.’ देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें : अयोध्या मामले पर फिसली ‘नवाब जी’ की जुबान, कार्यकर्ताओं ने कहा- ‘नीचे उतरो’
योगी ने बताया था दलित
इससे पहले राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित बताया था. राजस्थान के अलवर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हनुमान जी दलित और वंचित क्षेणी में आते थे. इस दौरान योगी ने हनुमान को बजरंगबली को वनवासी भी कहा था. योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि ‘बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं, जो स्वंय वनवासी हैं, निर्वासी हैं, दलित हैं, वंचित हैं. भारतीय समुदाय को उत्तर से लेकर दक्षिण तक पुरब से पश्चिम तक सबको जोड़ने का काम बजरंगबली करते हैं.’
