विधवा से अत्याचार, ससुराली दे रहे जान से मारने की धमकी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कानपुर:- थाना चममगंज अंतर्गत प्रेमनगर तकियापार 88/65 निवासी मोइनुद्दीन पुत्र अब्दुल मजीद के साथ 5 साल पहले नूरी पुत्री साहिबे आलम का निकाह हुआ था. 3 महीने पहले कैंसर के इलाज के दौरान पीड़ित पति की मौत हो गई थी. महिला अपने दो बेटियों के साथ ससुराल में रहती थी. ससुराल में सास, दो शादीशुदा नंद अपने पति के साथ रहती हैं.

ससुराल पक्ष कर रहा परेशान

खुशनुदी पत्नी स्वर्गी अफजाल कुरैशी की मौत के बाद से ससुराल वालों ने महिला का जीना मुश्किल कर दिया है. पीड़ित का आरोप है कि खासिदा पत्नी सलीम व चंदा पत्नी इकबाल आए दिन मारपीट, भद्दी-भद्दी गालियां व गंदे लांछन लगाने का काम कर रही हैं. वहीं बीती रात 2:00 बजे नंदे अपने पति के साथ महिला के कमरे में जाकर मारपीट करने लगीं. पीड़ित महिला के साथ नंदोई ने जबरदस्ती करने की भी कोशिश की जिसका विरोध करने पर महिला का मुंह दबा दिया गया और जान से मारने की धमकी देने लगे. सुबह महिला को दोनों बेटियों के साथ घर से बाहर भगा दिया गया. पीड़ित महिला के परिवार वालों के विरोध करने पर  झूठे मुकदमे में फंसाने कि ससुराल वालों ने धमकी भी दे डाली. मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना चमनगंज पुलिस ने महिला को ससुराल के अंदर भिजवाया और मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने की बात कही.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *