‘खून करने में आता है बहुत मजा’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

एटा : पुलिस ने 30 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसे ‘साइको किलर‘ के नाम से जाना जाता है. उसे अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या करने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने दो नबालिगों की हत्या की है, वह तीन और लोगों की हत्या करने की योजना बना रहा था. आरोपी राधेश्याम एक इंटर पास है और एटा जिले के धर्मपुर गांव का रहने वाला है.

कर चुका है कई खून

उसने अपने दो भतीजों छह वर्षीय सत्येंद्र और पांच वर्षीय प्रशांत की भी गला दबाकर हत्या कर दी थी. सत्येंद्र राधेश्याम के बड़े भाई का बेटा था, जबकि प्रशांत उसके चचेरे भाई रघुराज सिंह का बेटा था. सकरौली स्टेशन हाउस ऑफिसर कृपाल सिंह ने कहा कि 11 जून की देर रात राधेश्याम ने अपने बड़े भाई विश्वनाथ सिंह को मारने की कोशिश की. खुशकिस्मती से रिश्तेदारों ने उसे हमले से पहले पकड़ लिया और उसे स्टेशन ले गए.पूछताछ के दौरान, राधे ने दावा किया कि उसे लोगों की हत्या करना पसंद है. राधे को शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और जेल भेज दिया गया.

हत्याओं की बात कबूली

एटा के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा, “राधेश्याम ने अपने दो भतीजों की हत्या करने की बात कबूल की है और खुलासा किया है कि वह तीन और लोगों की हत्या करने वाला था. वह एक साइको किलर है और लोगों की हत्या करने में उसे मजा आता है.” गौरतलब है कि पुलिस ने सत्येंद्र की हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया था, जबकि प्रशांत के मामले में तीन और के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे. राधे की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस निर्दोष लोगों के खिलाफ FIR वापस लेने की तैयारी कर रही है और उन्हें रिहा कर देगी.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *