कासगंज: जनपद की कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के पटियाली रोड स्थित शहनाई पैलेस के समीप बाइक सवार अज्ञात दो लुटेरों ने एक व्यापारी के चालीस हजार रूपये लूट लिए। व्यापारी ने लूट की तहरीर कोतवाली गंजडुंडवारा में पुलिस दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
दरअसल, कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सूरजभान पुत्र राजभान ने कोतवाली गंजडुंडवारा में तहरीर देकर बताया कि ‘मैने स्थानीय एसबीआई बैंक से डेढ़ लाख रूपये निकाले थे. जिसमें एक लाख दस हजार रूपये तगादा वालों को दे दिए. मेरे पास थैले में चालीस हजार रूपये बचे थे. बाकी रुपयों को लेकर में गंजडुंडवारा नगर के पटियाली रोड पर हाइड्रा मशीन खरीदने के लिए पहुँचा. जैसे ही में पटियाली रोड स्थित शहनाई पैलेस के नजदीक पहुँचा. तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने मेरी कनपटी पर तमंचा रख कर चालीस हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया।
तलाश में जुटी पुलिस
जब तक में कुछ समझ पाता तब तक लुटेरे बैग लेकर मौके से फरार हो गए. जाते जाते पीड़ित ने लुटेरों का बाइक नंबर नोट कर लिया. पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बाइक नंबर दर्ज करा दिया है. कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। लुटेरों की बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
कासगंज से फहीम अख्तर की रिपोर्ट
