बुलंदशहर: गांवों के हालात बेहद बदहाल हैं जल निगम की व्यवस्था लगभग सभी गांवों में बदहाल है. पीने के पानी को लेकर लगातार गांवों समस्या बनी हुई है. सालों से गांवो में पानी की टंकी बनकर तैयार खड़ी हुई हैं लेकिन उसकी वाटर सप्लाई गांव वालों को नहीं मिल पाती. बुलंदशहर के धकोली गांव की ये तस्वीरें है जहां सालो पहले इस पानी की टंकी का निर्माण किया गया था पर आज तक सप्लाई नहीं मिली.

घपलेबाजी में प्यासे रह गए ग्रामीण
आपको बता दें गांव में शुरुआती दौर में जब टंकी लगाई गई थी तब कुछ दिन गांव वालों को पानी जरूर मिला था. तकनीकी खराबी और काम में घपले के चलते पाइपलाइन अच्छी नहीं लगाई गई थी जो कि 1 महीने भी नहीं टिक पाई और पानी लीकेज होने लगा. पूरे गांव में जलभराव की समस्या आने लगी जिसके चलते जल निगम ने आकर टंकी की सप्लाई को बंद कर दिया . तकरीबन 3 साल से बुलंदशहर के गांव धाकोली की टंकी सिर्फ गांव की शोभा बढ़ा रही है . गांव के लोग मुसीबतों से गुजर रहे हैं तपती धूप में अलग-अलग घरों से पानी लाकर काम चला लेते हैं. उनका कहना है कि पानी की टंकी गांव वालों को 1 महीने भी वॉटर सप्लाई ठीक तरह से नहीं दे पाई और आज भी गांव वाले इंतजार कर रहे हैं उस दिन का जब इस टंकी से इन गांव वालों का कुछ भला होगा .
अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से वरिष्ठ संवाददाता समीर अली की रिपोर्ट
