1- योगी कैबिनेट की अहम बैठक, लोक भवन में 11:00 बजे होगी बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
लखनऊ महात्मा गांधी की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अवध शिल्पग्राम में होगा बड़ा आयोजन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री होंगे शामिल ।
2- UP में भी शुरू हो सकती है NRC, ड्राफ्ट जारी करने की तैयारी: सूत्र
3- चिन्मयानंद को लेकर कांग्रेस का यूपी में आज भी विरोध प्रदर्शन, प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की अटकलें ।
4-चिन्मयानंद को जिला जेल भेजा गया, पीजीआई से ईलाज के बाद चिन्मयानंद शाहजहांपुर जेल पहुंचे, पीजीआई भेजने पर कांग्रेसी नेताओं ने जताया था विरोध, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जेल ।
5- सपा का ‘बीजेपी घेरो पोल खोलो’ अभियान आज, हर तहसील स्तर पर आंकड़े जुटाकर सरकार के दावों की खोलेंगे पोल।
6- 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आज फिर सुनवाई, सरकार की स्पेशल अपील पर होगी सुनवाई, बी एड की तरफ़ से अधिवक्ता JN माथुर और BTC के अधिवक्ता अनिल तिवारी बाद में रखेंगे पक्ष ।
7- नीति आयोग ने स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स किया जारी, 76.6 प्रतिशत के स्कोर के साथ केरल टॉप पर है, देश के 20 बड़े राज्यों की इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश 36.4 प्रतिशत के स्कोर के साथ सबसे नीचे है ।
8- 1 अक्टूबर से डीएल और आरसी के फार्मेट में बदलाव, नए बदलाव के तहत पूरे देश में सभी वाहन चालकों के डीएल गाड़ी की आरसी का फार्मेट एक ही होगा. यानी डीएल और आरसी का रंग, लुक, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स सब एक जैसे होंगे।
9- डीएम भवानी सिंह ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक से की बदतमीजी, अपमानित एआरएम रोडवेज ने इस्तीफा भेजा. कॉलर पकड़कर एआरएम को घसीट ले गए थे
‘अपना उत्तर प्रदेश’ पर अब तक की तमाम बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें…प्रदेश की और खबरों के लिए क्लिक करें- https://apnauttarpradesh.co.in
ट्वीटर पर फॉलो करें- @ApnaUpradesh
फेसबुक पेज लाइक करें- https://www.facebook.com/apnauttarpradesh.co.in
तमाम खबरों और वीडियो के लिए पर सबस्क्राइब/Subscribe करें- ApnaUttarpradesh
व्हाट्सऐप पर खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें….
