लखनऊ: पहलवानी और पॉलिटिक्स में अपने ‘धोबी पछाड़’ दांव के लिए मशहूर रहे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जीवन तमाम कहानियों और किदवंतियों से भरा हुआ है. उनका जीवन अपने आप में किसी ग्रंथ से कम नहीं है उनकी जिंदगी के पन्नों पर भी ना जाने कितने किस्से अंकित होंगे. इन्ही किस्से-कहानियों को उनके जीवन के संघर्षों के समाज के सामने लाने के लिए नेताजी के जीवन पर एक फिल्म बन रही है. फिलहाल इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ. इस फिल्म में मुलायम सिंह के नाम पर तमाम गाने भी हैं.
फिल्म का नाम ?
मुलायम सिंह के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में मुलायम सिंह के पहलवानी से लेकर पॉलिटिक्स में आने तक की कहानी का जिक्र बताया जा रहा है. इस फिल्म के जरिए जनता को बताया जाएगा कि, पहलवानी के अखाड़े से निकलकर कैसे मुलायम सिंह ने राजनीति के अखाड़े में एक अलग मुकाम बनाया एक नाम बनाया. इसी नाम की वजह से इस फिल्म का नाम भी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के नाम पर रखा गया है. इस फिल्म का नाम है ‘मैं मुलायम सिंह यादव’
फिल्म में कौन-कौन हैं ?
सपा मुखिया मुलायम सिंह के जीवन पर बन रही इस फिल्म में फिल्म में अमित सेठी, मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब और सुप्रिया कार्णिक नजर आयेंगे. इस फिल्म के प्रमोशन पोस्टर में कई नारे सुनाई दिए जैसे- जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है. फ़िलहाल मेकर्स ने इसकी रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
