ट्रांसफार्मर में लगी आग, 200 घरों की बिजली गुल

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कानपुर:- शहर के बाबू पुरवा थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर में रविवार को अचानक आग लग गई. पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और धू-धूकर ट्रांसफार्मर जलने लगा. आग की उठती लपटों को देख इलाकाई लोगों ने पुलिस व स्थानीय बिजली सब स्टेशन को मामले की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके के बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

200 घरों की बिजली सप्लाई बाधित

बाबूपुरवा क्षेत्र स्थित बेगम पुरवा कॉलोनी में आज ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. लोगों ने आग की सूचना क्षेत्रीय थाने बाबूपुरवा को दी. कुछ देर में पुलिस दमकल की एक गाड़ी पहुची. दमकल कर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. इसके बाद भी करीब एक घंटे ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा. ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से बेगम पुरवा के 200 घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए कानपुर से वरिष्ठ संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *