एटा: थाना बागवाला की रहने वाली पिंकी कुमारी लोधी राजपूत का आरोप है कि वो पिछले तीन साल से अपने माता, पिता तथा दो भाईयों का अत्याचार सहती आ रही थी, 17 साल की नाबालिग लड़की की आप बीती सुनकर दिल दहल गया, कि कोई भी माता, पिता,या भाई अपनी बेटी,या बहन पर इस हद तक अत्याचार कर सकता है,
घर में रहता है शैतान- पींकी
पींकी का कहना है कि मेरा परिवार एक अजनबी अपराधी किस्म के लड़के को घर में रखता है, जो मेरा शराब पीकर परिवार के सामने खुलकर सारीरिक शोषण करता है, मेरे विरोध करने पर वह मेरे हाथ पैर बांधकर मारपीट करता है इसमें परिवार भी उसका ही साथ देता है. परिवार वाले जबरन मेरी शादी उससे करवाना चाहते हैं.
3 दिन पहले की मारपीट
अभी 3 दिन पहले की लड़की के साथ वही हुआ, विरोध करने पर लड़की को बहुत मारा पीटा गया किसी तरह से तीन साल बाद यह लड़की घर से जान बचाकर भागकर थाना बागवाला पुलिस के पास भूँखी प्यासी पहुंची तो पुलिस ने भी लड़की की आप बीती कम समाज सेवा ज्यादा की पुलिस उस लड़की को लेकर उसके घरपर पहुंची वहां पर कोई भी नही मिला तो पुलिस ने लड़की को चाय नास्ता करवाकर उसकी इच्छा अनुसार 100 रु देकर वहां से भेज दिया. पुलिस ने ना तो पीड़िता के जख्म देखे ना ही उसका मेडिकल करवाया. इसपर पीड़िता का कहना है कि ऐसी पुलिस से ना हो तो अच्छा है, पीड़िता ने बताया की बाहर के लड़के का नाम गुड्डू है जो तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है.
