शहर काज़ी ने जारी की ईद-उल-अज़हा की गाइडलाइन।

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

कानपुर:- शहर काज़ी आलम रज़ा नूरी के नेतृत्व में आज रज़वी रोड स्थित अकबर आज़म हाल में ईद-उल-अज़हा को होनी वाली क़ुर्बानी को लेके एक मीटिंग की गई. जिसमें कानपुर व आस-पास के ज़िलों के सभी उलमाओं ने शिरकत की. जिसमे शहरकाज़ी आलम रज़ा नूरी ने बक़रीद की गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोग क़ुर्बानी करें.

साफ-सफाई का रखें ध्यान

शहर काज़ी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद अपने गली मोहल्लों में साफ सफ़ाई रख्खे. साथ ही क़ुर्बानी में किसी भी तरह की गन्दगी न होने दे. मास्क का उपयोग करें वहीं अगर क़ुर्बानी की खाल न बिके तो उसको ज़मीन में ही दफना दे. ख़याल रख्खें कि क़ुर्बानी खुले में न करे जहाँ क़ुर्बानी हो वहाँ पे पर्दा आदि लगा दे.

फोटो अपलोड ना करें

शहरकाजी ने युवाओं से कहा कि जानवरों की फ़ोटो शोसल मीडिया पे न डाले जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुचे. ध्यान रख्खें कि जहाँ क़ुर्बानी हो वहां पे भीड़ न लगाए. इस बात का विशेष ध्यान रख्खें की यह शहर, मुल्क हमारा है और इसे साफ़ एवं स्वच्छ रखना हमारी ज़िम्मेदारी है. वहीं साफ़ सफ़ाई से हमे कोरोना को भी हराने में मदद मिलेगी.

 

अपना उत्तर प्रदेश के लिए कानपुर से विशेष संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *