उन्नाव:- ज़िले की कोतवाली गंगाघाट थाना क्षेत्र में एक बार फिर मनचलों द्वारा युवती से सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जिसमे मनचलों द्वारा युवती और उसके भाई को विरोध करने पर बेहरेहमी से मारापीटा गया है. जिसके बाद युवती और उसके परिजनों ने कोतवाली गंगाघाट निरीक्षक अरविंद सिंह को दबंग मनचलों के ख़िलाफ़ तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की है. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और 48 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है.
कई दिनों से कर रहा था छेड़छाड़
मामला कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के राजधानी मार्ग अंतर्गत ग़ाज़ीखेड़ा, ऋषिनगर का है जहाँ बीते कुछ दिनों से शिवा स्वीट हाउस वाले का नाती मृदुल अवस्थी युवती के साथ काफ़ी दिनों से छेड़छाड़ व अभद्रता कर रहा था. युवती के शिकायत करने पर दबंग मृदुल अवस्थी, शिवा अवस्थी ने अपने अन्य साथियों के साथ पीड़िता के घर पर धावा बोल दिया. अभद्रभाषा का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने पीड़िता व उसके परिजनों की बेहरेहमी से पिटाई कर दी.

पुलिस पर लगे आरोप
पश्चिमी चौकी इंचार्ज अमित सिंह मामले की जांचपड़ताल में लगे हैं. आरोपी अभी भी क्षेत्र में खुलेआम घूमते नज़र आ रहे हैं. पीड़िता का आरोप है कि मामले में साठगाँठ कर आरोपियों से चौकी इन्चार्ज ने मोटा पैसा वसूला हैं. साथ ही दबंगो के कहने पर पीड़िता के भाई को थाने में बंधक बना रख्खा है. कोतवाली गंगाघाट निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अपना उत्तर प्रदेश के लिए उन्नाव से विशेष संवाददाता फैज़ान हैदर की रिपोर्ट।
