लव जिहाद: बेडरूम में गड्ढा खोदकर दबा दीं मां बेटी…अमित गुर्जर बनकर शमशाद का…

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

मेरठ: एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है जहां अमित गुर्जर बन कर शमशाद नाम के एक शख्स ने गाजियाबाद की प्रिया नाम की लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया.और मेरठ लेकर आ गया कुछ साल के साथ रहने के बाद उसकी हत्या कर दी, साथ में उसकी 12 साल की बेटी की भी हत्या कर शव को घर में ही एक कमरे में  गाड़ दिया. घटना का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया ।

शमशाद से अमित बनकर क्या किया

दरअसल बात 12 साल पहले  की है गाजियाबाद की रहने वाली प्रिया नाम की लड़की की शादी राजीव नाम के शख्स से हुई थी. लेकिन 2 साल बाद ही प्रिया की राजीव से अनबन के चलते तलाक हो गया. इसके बाद 2010 में वो मोदीनगर मैं आकर रहने लगी. उस वक्त प्रिया के पास 1 साल की मासूम बच्ची भी थी. यहां उसने अपने पालन-पोषण के लिए एक ब्यूटी पार्लर खोल लिया. कुछ दिन बाद फेसबुक पर अमित गुर्जर नाम के एक लड़के से परिचय हुआ और दोनों में प्यार हो गया. आरोप है अमित ने शादी का झांसा देकर प्रिया को मेरठ बुला लिया और यहां पर वो कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने लगे. इसी बीच प्रिया को पता लगा कि जिस युवक अमित के साथ वो लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है उसका असली नाम शमशाद है और वो शादीशुदा है. इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ प्रिया ने 2018 में थाना खरखौदा में अमित उर्स शमशाद के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया. इसी बीच अमित उर्फ शमशाद ने प्रिया को शादी के लिए राजी कर लिया और शादी के बदले प्रिया ने अमित उर्फ शमशाद के खिलाफ दर्ज मुक़दमे में उसके पक्ष में गवाही दे दी.  जिसके बाद प्रिया और उसकी बेटी अमित उर्फ शमशाद के साथ उसके परतापुर क्षेत्र के भूड़भड़ाल स्थित मकान में रहने लगी.

एक दिन हुआ ऐसा…
एक दिन प्रिया अपनी बेटी के साथ अचानक गायब हो गई.  उसकी एक महिला दोस्त ने थाना परतापुर में 14 जुलाई 2020 को प्रिया और उसकी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और दोनों की गुमशुदगी का शक तथाकथित पति व प्रेमी शमशाद पर जताया. पुलिस ने तफ्तीश की तो पता लगा कि महिला के तथाकथित पति व प्रेमी ने  ही प्रिया और उसकी बेटी की हत्या कर अपने ही मकान के एक कमरे में दबा दिया है. पुलिस ने जब आरोपी के घर के कमरे की खुदाई की गई तो कमरे से प्रिया और उसकी बेटी के शव को बरामद कर लिया है. पुलिस ने बरामद दोनों शव के डीएनए सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *