अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और संजय सिंह को मानहानि का नोटिस

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: स्याना हिंसा के आरोपी शिखर अग्रवाल ने सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रवक्ता संजय सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है, भाजपा नेता शिखर अग्रवाल को 14 जुलाई को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना का महामंत्री बनाया गया था. शिखर की ताजपोशी की खबरें मीडिया में छाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आप प्रवक्ता संजय सिंह ने ट्वीट किया था.

छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप

शिखर के मुताबिक इन तीनों नेताओं ने ट्वीट कर उसे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या का आरोपी बताकर था. इससे उसकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को बड़ा नुकसान हुआ है. शिखर ने अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और संजय सिंह को बतौर एक रुपया मानहानि का नोटिस भिजवाया है. साथ ही तीनों नेताओं से जवाब भी मांगा है. आपको बता दें 3 दिसंबर 2018 को बुलंदशहर के स्याना में गौकशी को लेकर हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड में शिखर अग्रवाल समेत 27 लोगों को नामजद करते हुए 83 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. हिंसा के कई आरोपी अभी भी जेल में हैं.

भेजा लीगल नोटिस

उसकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए देश प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं ने यह कृत किया है. स्थानीय स्तर पर भी कुछ नेता उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं. लेकिन वह डरेगा नहीं. सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने वाले पूर्व सीएम अखिलेश यादव कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आप के प्रवक्ता संजय सिंह को लीगल नोटिस भेजा गया है.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की खबर

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *