नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को राम की नगरी अयोध्या पहुंची. राम की नगरी अयोध्या पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने लोगों से मुलाकात की और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा के दौरान प्रियंका के पहनावे को देखकर हर कोई हैरान था. प्रियंका गांधी ने पूजा के दौरान पूर्णतः भगवा रंग धारण किया हुआ था.
जब लोगों ने प्रियंका से कहा रायबरेली से चुनाव लड़िए, तो मुस्कुराते हुए कहा, ‘वाराणसी से क्यों नहीं?’
क्या है प्रियंका का अयोध्या कार्यक्रम
कार्यक्रम समन्वयक मोना मिश्र ने बताया कि कुमारगंज, हरदोईया, आदिलपुर, नउवाकुआं में नुक्कड़ सभा और चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह रोड शो भी करेंगी.
कुमारगंज से प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होगा और अयोध्या के हनुमागढ़ी में समाप्त होगा. प्रियंका गांधी करीब साढ़े पांच घंटे अयोध्या में रहेंगी. हनुमानगढ़ी में प्रियंका पूजा अर्चना करेंगी. उनके रोड शो को लेकर एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया.
