लखनऊ: खनन व्यापारी मामले में आरोपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही हैं, पहले की भगोड़ा घोषित हो चुके पाटीदार के सिर पर अब 25 हजार का ईनाम रख दिया गया है, खबर ये है कि मणिलाल पाटीदार को खोज निकालने वाले को प्रशासन की तरफ से 25 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा. जो भी व्यक्ति मणिलाल पाटीदार का पता प्रशासन को बताएगा बतौर ईनाम के तौर पर उसे 25 हजार रुपए नगद दिए जाएंगे
क्या है मामला
बीते 15 नवंबर को फरार चल रहे IPS मणिलाल पाटीदार समेत तीन पुलिस कर्मियों को लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है. महोबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार गौतम के मुताबिक जिले के एसपी रहे IPS मणिलाल पाटीदार, इंस्पेक्टर देवेंद्र शुक्ला और कांस्टेबल अरुण यादव महोबा के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत के बाद से फरार चल रहे हैं.
व्यापारी से 6 लाख रुपये मांगने का आरोप
इंद्रकांत की मौत के बाद उनके भाई ने आरोप लगाया कि पाटीदार ने त्रिपाठी से 6 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी. मणिलाल ने धमकी दी कि यदि एक हफ्ते के अंदर रकम नहीं दी तो जान से मार दिया जाएगा या जेल भेज दिया जाएगा. इसके बाद पाटीदार को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सेवा से निलंबित करके जांच का आदेश जारी कर दिया गया. उसके बाद से IPS मणिलाल पाटीदार, इंस्पेक्टर देवेंद्र शुक्ला और कांस्टेबल अरुण यादव अब तक फरार चल रहे हैं.
