वाराणसी जेल से रिहा हुआ पाकिस्तानी नागरिक, ऐसे हुई घर घर वापसी

अन्य जिले होमपेज स्लाइडर

वाराणसी : 16 साल से वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद पाकिस्तानी नागरिक को रिहा कर दिया गया. जलालुद्दीन नाम के इस कैदी को 16 साल पहले वाराणसी कैंट एरिया से गिरफ्तार किया गया था. बताया जाता है कि संदिग्ध दस्तावेज के साथ वाराणसी छावनी क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया.

रविवार को जेल से रिहा किया गया जलालुद्दीन ने अब अपने साथ भगवत गीत लेकर पाकिस्तान में वापसी की. वाराणसी सेंट्रल जेल के सीनियर कॉरेस्पोंडेंट अंबरीश गौड ने इस रिहाई और पाकिस्तानी कैदी के बारे में जानकारी दी कि 2001 में जलालुद्दीन को वाराणसी कैंट एरिया से पकड़ा गया था. जलालुद्दीन पाकिस्तान के सिंध प्रांत का निवासी है.

वाराणसी में छावनी इलाके से कुछ पुलिस ने उसके पास से कुछ जगहों के मानचित्र और संदिग्ध दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेश किए जाने पर सुनवाई के बाद उसे दोषी पाया गया और फिर 16 साल कैद की सजा दी गयी. गौड ने बताया कि उसे ऑफीशियल सीक्रेट एक्ट एंड फॉरेन एक्ट के तहत उसे कैद की सजा दी गयी थी. उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें : कान्हा की नगरी में बिके ‘I LOVE पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे, एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक अपने साथ भगवद्गीता लेकर पाकिस्तान लौटा है. जब उसे गिरफ्तार किया गया उस वक्त वो ग्रेजुएशन कर रहा था. उन्होंने बताया कि अब उसने इग्नू से एमए कर लिया है. इसके अलाव उसने जेल के अंदर ही इलेक्ट्रीशियन का कोर्स भी किया. इतना ही नहीं जेल में 3 साल तक क्रिकेट लीग की अंपायरिंग भी की. उन्होंने बताया कि रविवार को एक विशेष टीम के हाथों जलालुद्दीन को अमृतसर भेजा गया जहां उसे वाघा-अट्टारी बॉर्डर के पास संबंधित अधिकारी के हवाले किया गया और फिर वो पाकिस्तान चला गया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *