डीजीपी एचसी अवस्थी ने एक्सटेंशन से किया इनकार, जानिए अब रेस में कौन-कौन हैं ?

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: खबर उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के सबसे बड़े मुखिया से जुड़ी है. बताया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) हितेश चंद्र अवस्थी ने सेवा विस्तार का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. बता दें कि, यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी (DGP HC AWASTHI) इसी महीने 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया का पालन करते हुए यूपी सरकार ने उपयुक्त आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल यूपीएससी को भेजा था. बताया जाता कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए यूपीएससी ने अधिकारियों का वो पैनल यूपी सरकार को वापस भेजा दिया ।

क्या था सुप्रीम कोर्ट का आदेश ?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी भी अधिकारी को दो साल के लिए डीजीपी के पद नियुक्त किया जाना चाहिए. एचसी अवस्थी (DGP HC AWASTHI) के लिए डीजीपी के पद पर 2 साल जनवरी 2022 में पूरे हो रहे हैं. लिहाज़ा उनको जनवरी 2022 तक पद पर रहना चाहिए. डीजीपी को चुनने की प्रक्रिया के अनुसार डीजीपी के  रिटायरमेंट से तीन महीने पहले राज्य को अगले डीजीपी के लिए यूपीएससी को पैनल भेजना चाहिए. इस तर्क के साथ ही यूपीएससी ने यूपी सरकार को जनवरी से तीन महीने पहले पैनल भेजने को कहा. वहीं यूपीएससी के इस जवाब के बाद राज्य सरकार ने डीजीपी एचसी अवस्थी को जनवरी तक सेवा विस्तार की पेशकश की लेकिन एचसी अवस्थी ने सरकार की इस पेशकश को न मानते हुए सेवा विस्तार लेने से मना कर दिया है. एचसी अवस्थी ने सरकार को लिख कर दिया है कि वो 30 जून को ही रिटायरमेंट लेना चाहते हैं।

रेस में कौन-कौन?

अवस्थी के इनकार के बाद अब यूपी का नया डीजीपी कौन होगा इसे लेकर कवायद शुरू हो गई है. इसके लिए भारतीय पुलिस सेवा के 31 अधिकारियों की लिस्ट तैयार की गई है. बताया जा रहा है कि साल 1986 से लेकर 1990 बैच के 31 आईपीएस अधिकारियों के नाम की लिस्ट बनाई गई है. हितेश चंद्र अवस्थी के बाद डीजी रैंक के जिन अफसरों के पास एक साल या उससे अधिक का वक्त का कार्यकाल बचा है, उनमें भारत सरकार में तैनात नासिर कमाल (Nasir Kamal) का नाम सबसे ऊपर है. लेकिन चुनावी साल में नासिर कमाल का डीजीपी बनना उत्तर प्रदेश में मुश्किल है।

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *