SDO ने लगाई आतंकी ओसामा की फोटो, बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अभियंता और आदर्श

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/फर्रुखाबाद: अगर आपसे पूछा जाए कि, ओसामा बिन लादेन कौन था. तो यकीनन आपका जवाब होगा कि, एक दुर्दांत आतंकी. लेकिन उत्तर प्रदेश में जिला फर्रुखाबाद के नवाबगंज में बिजली विभाग के एक SDO रवींद्र प्रकाश को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता मानते हैं और तो और उसे अपना आदर्श भी मानते है. उशकी फोटों उन्होंने अपने ऑफिस में लगा रखी है।

‘श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन, विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता’

नवाबगंज के विद्युत वितरण निगम कार्यालय में तैनात SDO रवींद्र प्रकाश गौतम ने ऑफिस में ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाई और फोटो के नीचे लिखा, ‘श्रद्धेय ओसामा बिन लादेन, विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता’. वहीं ओसामा की फोटो के बगल में SDO और उनके 2 कर्मचारियों की भी फोटो लगी है. गडब की बात ये कि, SDO को अपनी करनी का कोई पछतावा नहीं है।

 हट गई है तो फिर लग जाएगी: SDO

SDO अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि, कोई भी किसी को आदर्श मान सकता है. हां मै मानता हूं कि लादेन विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता था. वहीं फोटो के हटाए जाने के सवाल पर बोला कि, ‘अगर फोटो हट गई है तो फिर लग जाएगी उसकी तो असीमित कापियां हैं’ हालांकि, फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्यालय से उतार ली गई है।

DM-SP से शिकायत, हटाया गया SDO

दरअसल, किसान यूनियन का एक कार्यकर्ता किसी काम से विद्युत निगम कार्यालय गया था. दफ्तर में ओसामा की फोटो देख मामले की जानकारी दी. इसका वीडियो जैसे ही उनके पास आया, उन्होंने DM संजय कुमार सिंह और SP अशोक कुमार मीणा को इसकी जानकारी दी. वहीं देर शाम दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *