कान्हा और राम की नगरी को बजट में मिला खास तोहफा, देखिए LIVE

अपना लखनऊ लाइफस्टाइल/हेल्थ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सत्तासीन योगी सरकार आज विधानसभा में अपना बजट पेश करेगी. केंद्र सरकार के लोकलुभावन बजट के बाद यूपी के बजट पर पूरे देश की निगाहें टिंकी हुई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य सरकार का इस बार के बजट में महिलाओं, किसानों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रीत रह सकता है.

बजट में क्या-क्या मिला जानिए….

उत्तर प्रदेश ब्रिज तीर्थ में अवस्थापना सुविधाओं हेतु 125 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित


अयोध्या में प्रमुख पर्यटन स्थलों के समेकित विकास हेतु 101 करोड़ रुपए की व्यवस्था

गढ़मुक्तेश्वर के पर्यटक स्थलों की समेकित विकास हेतु ₹27 करोड़ की व्यवस्था

पर्यटन नीति 2018 के क्रियान्वयन हेतु 70 करोड रुपए तथा प्रो पुआर टूरिस्ट के लिए ₹50 करोड़ की व्यवस्था

वाराणसी में लहर तारा तालाब कबीर स्थल एवं गुरु रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर का सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित

प्रयागराज में ऋषि भरद्वाज आश्रम का विकास किया जाना प्रस्तावित

लखनऊ में बिजली पासी किए का विकास किया जाना प्रस्तावित

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना हेतु 942 करोड रुपए की व्यवस्था

अरबी फारसी मदरसों के आधुनिकरण हेतु 459 करोड़ की व्यवस्था

संस्कृति विभाग में मथुरा वृंदावन के मध्य आडोटोरियम के निर्माण हेतु 8 करोड़ 38 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित किए गए हैं.

सार्वजनिक रामलीला स्थलों में चारदीवारी निर्माण हेतु ₹50000000 की व्यवस्था प्रस्तावित किए गए हैं.

वर्ष 2019-20 में 4 लाख 70 हजार 684 करोड़ 48 लाख रुपये की कुल प्राप्तियां अनुमानित हैं

संस्कृति विभाग में मथुरा वृंदावन के मध्य आडोटोरियम के निर्माण हेतु 8 करोड़ 38 लाख रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित.

सार्वजनिक रामलीला स्थलों में चारदीवारी निर्माण हेतु ₹50000000 की व्यवस्था प्रस्तावित.

वृंदावन शोध संस्थान के सुदृढ़ीकरण हेतु एक करोड रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित.

राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा सत्र
6 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा शुरू होगी. 7 फरवरी को 2019-20 का बजट पेश किया जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी रहेगी. तो वहीं 8 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में रखा गया है. इसी दौरान निजी विधेयक रखे जा सकेंगे.

किस-किस दिन होगी चर्चा
9 और 10 फरवरी को शनिवार व रविवार होने के कारण बैठक नहीं की जाएगी, लेकिन 11 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही बजट पर भी चर्चा होगी. इसके बाद 12, 13 व 14 फरवरी को भी बजट पर चर्चा जारी रहेगी. 14 फरवरी के आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में रखा गया है.

15 फरवरी को होगी बजट पर चर्चा
15 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी, जबकि 16 व 17 फरवरी को शनिवार व रविवार का अवकाश रहेगा. 18, 19, 20 व 21 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी. 21 फरवरी को भी आधा दिन असरकारी दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है. विधानमंडल के दोनों सदनों में 22 फरवरी को बजट पास कराया जाएगा.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को याद आए अलीगढ़ के ताले जानिए वजह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *