मुंबई: लगातार एक के बाद एक दिग्गज कलाकारों को खो रहे बॉलीवुड को एक और झटका लगा है.दरअसल, मन की आवाज प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है. मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से एक्टर का निधन हो गया. 63 साल के अभिनेता अनुपम श्याम यूं तो काफी समय से बीमार चल रहे थे.लाइफ लाइन अस्पताल में अनुपम ने आखिरी सांस ली. बता दें कि अनुपम को किडनी से जुड़ी समस्या की वजह से कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती किया गया था. वह आईसीयू में थे लेकिन कुछ दिनों पहले ही वह वेंटिलेटर से बाहर आए थे.
यूपी के रहने वाले थे अनुपम
बता दें कि अनुपम श्याम प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश से थे. वह दस्तक, दिल से, लगान, गोलमाल और मुन्ना माइकल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके थे. इनके अलावा वह टीवी में रिश्ते, डोली अरमानों की, कृष्णा चली लंडन और हम ने ली शपथ जैसे शोज में भी उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है ।
रिपोर्ट- मोहम्मद आसिफ
