2022 में इन मंत्री और विधायकों का कटेगा टिकट, नड्डा बोले…

अन्य जिले अपना अलीगढ़ अपना एटा-कासगंज अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

आगरा/लखनऊ: 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी(BJP) ने अपने तरकश से तमाम तीर निकालने शुरु कर दिए हैं. बीजेपी की रणनीति जहां मोदी सरकार के कामकाज को भुनाने की है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ(CM YOGI ADITYANATH)  के 4 साल के कार्यों को जनता तक पहुंचा कर 2022 के लिए अपना किला मजबूत करना भी है. वहीं बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(JPNADDA) ने ब्रज क्षेत्र से विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए साफ संकेत दिये कि, इस बार के चुनावी रण में वो कमजोर मोहरों पर दांव नहीं लगाएगी ।

क्या बोले नड्डा…
बैठक मे नड्डा ने साफ संकेत दे दिए कि, इस बार नॉन परफार्मिंग मंत्री और विधायकों के टिकट कट सकते हैं. रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में नड्डा ने विधायकों से साफ कहा कि उनकी कोई उपलब्धि है तो उसे सामने लाएं. जनता को बताएं .अपने कार्यों का दस्तावेज (बुकलेट) बनाएं ताकि वह इतिहास बने ।

7 मंत्री, 50 MLA, 5 MLC मौजूद
राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक के लिए पूरे ब्रजक्षेत्र के 50 विधायक, सात मंत्री और पांच एमएलसी आगरा में डेरा डाले हुए हैं. कुछ विधायकों ने तो शनिवार रात से आना शुरू कर दिया था. मंत्रियों में चौधरी लक्ष्मी नारायाण, श्रीकांत शर्मा, रामनरेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, महेश गुप्ता, चौधरी उदयभान सिंह, डा. जीएस धर्मेश शामिल हुए हैं. वहीं एमएलसी में जयपाल सिंह व्यस्त, हरी सिंह ढिल्लो, धर्मवीर प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह बैठक में सम्मिलित हुए हैं ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *