नई दिल्ली. नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…
मेष राशिफल (Mesh Rashifal 10 August 2021)
घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा. आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें. खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों. ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सकें और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करें.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 10 August 2021)
आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है. कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी. जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है. सोच और कपड़ों से मनुष्य का व्यक्तित्व झलकता है, अपने लिए कुछ अच्छे कपड़ों की खरीदारी करें.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 10 August 2021)
काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दिन के उत्तरार्ध में ज्यादा तनाव न लें और आराम करें. अपने लक्ष्यों का पीछा करने के लिए उम्दा दिन है, अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊंचा बनाए रखें ताकि आप जी तोड़ मेहनत कर जल्द से जल्द उन्हें हासिल कर सकें. इस मामले में आप अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं. इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और उद्देश्य को पाने में सहायता मिलेगी.
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 10 August 2021)
रोमांस रोमांचक होगा इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं. दिन का भरपूर लुत्फ उठाए. इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें. सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है. जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा. अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 10 August 2021)
अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें. आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक दिन हो सकता है. दोस्तों के साथ आप बेहद मजेदार समय गुजार सकते हैं. साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना है जहां नए लोगों से मुलाकात हो सके.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 10 August 2021)
कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंद्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा. आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ खींचेगा. आपको अपने जीवनसाथी का सख्त पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे. आज वह दिन है जब आप पूरी तरह से आराम करना चाहते हैं, लेकिन लगता है कि आपके परिजनों की कुछ और ही योजना है इसलिए काम करने के लिए तैयार रहें.
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 10 August 2021)
जब आप ग्रुप में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं. आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा. कामकाज को लेकर दुःखी न बैठे रहें. हालांकिं कई चीजें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी.
वृश्चिक राशिफल (Vrischik Rashifal, 10 August 2021)
आज आपकी दृढ़ता और लगन के कारण सफलता हासिल होगी क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में कामयाब रहेंगे. हालांकिम सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें. अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी. पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 10 August 2021)
आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं. जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा. अगर आज ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो कोई अच्छे पकवान बनाकर उसका लुत्फ उठाना आपको शाही एहसास दिला सकता है.
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 10 August 2021)
मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है. इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी और इस काम को पाने के लिए झेली गई सारी मुसीबतें मिट जाएंगी. अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का फायदा उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए दोस्त बनाएं. आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं.
कुंभ राशिफल (Kumbh rashifal, 10 August 2021)
आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग जैसे सेक्टर में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा. अपने काम और शब्दों पर गौर करें. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे. अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन खरीदारी के लिहाज से अच्छा है. आपको कुछ अच्छे कपड़ों और जूतों की जरूरत भी है.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 10 August 2021)
दिनभर आप थोड़े सुस्त रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा. भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे. आपका वैवाहिक जीवन एक कभी न समाप्त होने वाले प्यार के सुनहरे पलों के साथ सुंदर बदलाव लेगा. स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टर की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है.
