अचेत चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने दी संजीवनी, आयोग ने माया-योगी आजम और मेनका का किया ये हाल…

अपना चुनाव अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/नई दिल्ली: कहा जाता है कि, महाबली बजरंगबली हनुमान जी बेहद बलशाली थे. लेकिन वो ये बात अक्सर भूल जाते थे. हनुमान जी को उनकी ताकत का अहसास कराया जाता था. उनकी पूजा के समय भी यही गाया जाता है. लंका दहन के समय में भी ऐसा ही प्रसंग कहा जाता है. जब हनुमान जी को ये अहसास कराया गया कि, आप लंका दहन कर सकते हैं. दरअसल, कुछ ऐसा ही प्रसंग हुआ देश की सबेस बड़ी अदालत में जब सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के कन ऐंठते हुए उनकी शक्तियां गिनाई और कहा कि, आपको पता नहीं कि, आपके पास कितनी शक्ति है. दरअसल, कोर्ट ने बसपा सुप्रीमो मायावती और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कार्रवाई का ब्यौरा मांगा था.

पीलीभीत में बोले अखिलेश यादव, ‘हमारी सरकार आई तो शिक्षामित्र और अनुदेशकों को देंगे खास तोहफा’

क्या था मामला?
दरअसल, चुनावी समर में नेताओं की बेलगाम बदजुबानी का प्रदर्शन लगातार जारी है. कोई धर्म के नाम पर धमकी दे रहा है तो कोई धर्म के नाम पर डरा रहा है. लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक किसी नेता पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कि, इसी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने जब आयोग के अधिकारी से इस बाबत कार्रवा का ब्यौरा मांगा तो चुनाव आयोग ने हाथ खड़े कर दिए. आयोग की ओर से दलील दी गई कि,
हमारे पास शक्तियां नही हैं, हम केवल नोटिस दे सकते हैं. ‘परामर्श कर सकते है और फिर शिकायत दर्ज करा सकते हैं निलंबन और कार्रवाई का काम संबंधित पार्टी का है’

सुप्रीमकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
चुनाव आयोगी की इस दलील के बाद नाराज सुप्रीम कोर्ट ने आयोग के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई. आयोग ने आधा घंटे में आयोग से किसी टॉप लेबल के अधिकारी को बुलाने की बात भी कही. फिर कोर्ट ने आदेश दिया कि, इस मामले पर मंगलवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी, वहीं आयोग की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, क्या आपको नहीं पता कि आपके पास क्या ताकत है. बसपा सुप्रीमो पर क्या कार्रवाई हो सकती है. सीएम योगी पर क्या किया है.

‘सुप्रीम संजवनी’ के बाद चेता चुनाव आयोग इनकी कर दी ‘बोलती बंद’
एक चरण के चुनाव के बाद भी विवादित बयानों पर अचेत जैसी अवस्था में पड़ा चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट के शक्तियों के अहसास कराने के बाद ऐसा एक्शन में आया कि, उसने सीएम योगी आदित्यनाथ, आजम खान, मायावती और मेनका गांधी की बोलती ही बंद कर दी. दरअसल, आयोग ने बीजेपी के फायरब्रांड नेता और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया है. सीएम योगी ने अली और बजरंग बली पर बयान दिया था.. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रचार पर 48 घंटे का बैन लगा दिया. मायावती ने सहारनपुर रैली में मुस्लिम मतदाताओं से मजहब के नाम पर वोट मांगा था इतना ही नहीं देर शाम फिर से अंगड़ाई लेते हुए आयोग ने रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खान के प्रचार करने पर 72 घंटे और मेनका के प्रचार पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है. आजम खान ने दो विवादत बयान दिए हैं. वहीं मेनका गांधी का भी वोट के लिए मुस्लिमों को धमकी जैसा वीडियो वायरल हो रहा है.

मेनका की मुसलमानों को धमकी, आपके बिना भी जीत रही हूं, काम कराना है तो वोट देना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *