लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है. खाली बचे पदों कोलेकर बवाल भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शिक्षक अभ्यर्थी 58 दिनों से धरने पर बैठे हैं इतना ही नहीं बीते 7 दिनों से तो करीब 10 अभ्यर्थी पानी टंकी पर चढ़े हुए हैं इनके अलावा 7 अभ्यर्थी 2 दिन से आमरण अनशन पर हैं, अभ्यर्थी अब जान की बाजी लगाने को तैयार, अभ्यर्थियों की मांग 1.37 लाख पद भरे सरकार।
क्या है मामला ?
लखनऊ के निशातगंज स्थित एससीईआरटी भवन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन चल रहा है. बता दें प्रदेश के 75 जिलों से आए अभ्यर्थी बीते 58 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि, सरकार और बेसिक शिक्षामंत्री उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं।
22,000 सीट जोड़ने की मांग
22,000 सीटों को सहायक शिक्षक भर्ती में जोड़ने के लिए अभ्यर्थी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं. अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने भी प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उस समय वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़े जद्दोजहद के बाद सीएम आवास से हटा दिया था. सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था तब एक अभ्यर्थी ने गोमती में छलांग लगा दी थी।
