राजा भैया ने मुलायम सिंह यादव से की मुलाकात, अखिलेश के साथ गठबंधन की अटकलों पर बोले…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी लगातार छोटे दलों से गठबंधन करती जा रही है. अभी तक इस गठबंधन जयंत चौधरी की रालोद, ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा जैसे कई छोटे दल आ चुके हैं. कल ही लखनऊ में आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhliesh yadav) से मुलाकात की थी. आज राजा भैया ने मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh yadav) से मुलाकात की है.

हालांकि, मुलाकात के बाद राजा भैया ने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के जन्मदिन पर मैं हमेशा मिलकर शुभकामनाएं देते रहा हूं. लेकिन इस बार मैं बाहर था इसलिए जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने नहीं आ पाया था. इलेक्शन से जोड़कर इसे ना देखा जाए इसका कोई अलग से निहितार्थ न निकाला जाए.

सूत्रों का कहना है कि बीती रात अखिलेश यादव से फोन पर उनकी बात हुई थी. इसके बाद आज उन्‍होंने लखनऊ में मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. गौरतलब है कि पिछले दिनों राजा भैया ने कहा था कि उनकी पार्टी जनसत्‍ता दल लोकतांत्रिक यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वहां से कोई उम्‍मीदवार खड़ा नहीं करेगी जहां से योगी आदित्‍यनाथ उम्‍मीदवार होंगे. मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे राजा भैया पिछले काफी समय से अपनी पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं.

एक नजर इधर भी…

CMYogi In Azamgarh:बदल सकता है आजमगढ़ का नाम,सीएम योगी ने जनसभा में कहा ‘आर्यमगढ़’

योगी आदित्यनाथ कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिया जवाब

दिल्‍ली में 6 महीने और फ्री मिलेगा राशन, केजरीवाल सरकार का ऐलान

UP Government Jobs 2021: 22000 से अधिक पदों पर भर्तियां, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *