नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में भारतीय घरों में मसाला चाय (Masala Chai) की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है. सुबह आंख खुलनी हो, काम का स्ट्रेस कम करना हो या फिर दिनभर की थकान को कम करना मसाला चाय (Masala Chai in Winter) लोगों के पहली पसंद होती है. देश में चाय की लोकप्रियता इतनी है कि अब यह हमें ग्रीन टी, ब्लैक टी, कैमोमाइल टी और मसाला टी जैसे कई ऑप्शन मिल रहे हैं. वैसे तो लोगों के पास चाय में कई ऑप्शन हैं, लेकिन सर्दियों की ठंडी हवाओं में पहली पसंद मसाला चाय ही होती है. मसाला चाय में लौंग, इलाइची, कालीमिर्च, अदरक, तुलसी और दालचीनी जैसी चीजें शामिल होती हैं और इन सभी चीजों के अपने कुछ न कुछ फायदे हैं और यह सभी सामग्री ही मिलकर मसाला चाय को एक बेहतरीन ड्रिंक बनाती है.
क्या है मसाला चाय पीने के फायदे
– मसाला चाय में अदरक और काली मिर्च जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं.
– मसाला चाय में लौंग, अदरक, इलायची जैसी चीजें डाली जाती हैं जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बढ़े हुए सर्कुलेशन से गंभीर दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं. साथ ही पुराने दर्द को भी खत्म करने में मदद करते हैं.
– मसाला चाय के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. असल में मसाला चाय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंटस और फाइटोकेमिकल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
