सारेगामा ने लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) और सनी लियोनी (Sunny Leone) की सुपरहिट जोड़ी को साथ मिलाकर आपके साल के अंत की पार्टियों में बजने वाले 2021 का डांस ट्रैक ‘मधुबन’ लॉन्च किया है. इस गाने में सनी लियोन की अदाएं और उनका धमाकेदार डांस देखते ही बन रहा है, जिसे बॉलीवुड के पसंदीदा नृत्य उस्ताद गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ और निर्देशित किया गया है.
सोशल मीडिया पर अब यह गाना जमकर वायरल हो रहा है. लोगों को सनी का यह गाना बेहद पसंद आ रहा है. इस गाने को लेकर सनी लियोनी ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली रही हूं कि दर्शकों ने मेरे सभी गीतों को पसंद किया है, जिसमें मैंने अपना नृत्य भी दिखाया है और यह इसे एक पायदान ऊपर ले जाता है. ‘मधुबन’ को सोशल मीडिया पर फैंस का अपार प्यार मिला है. इस गाने का हिस्सा बनना बहुत अच्छा है, जो 2021 को शैली में अलविदा कहेगा और 2022 का धमाकेदार स्वागत करेगा.’
ये भी पढ़ेंः- यूपी में इन्हें मिलेंगे फ्री लैपटॉप और टैबलेट, 1 लाख स्टूडेंट्स से होगी शुरूआत
देखें VIDEO…
देखें VIDEO…
