योगी सरकार ने की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 PPS अफसर किए गए जबरन रिटायर

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में 7 पीपीएस अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया है.यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 7 पीपीएस अफसरों को किया जबरन रिटायर | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में 7 पीपीएस अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया है|


शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अफसरों, जिनकी उम्र 31 मार्च 2019 को 50 वर्ष या उससे अधिक थी, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त किए जाने की स्क्रीनिंग कमेटी पर शासन ने निर्णय लिया है.

इनमें अरुण कुमार, सहायक सेनानायक, 15 वीं वाहिनी पीएसी, आगरा, विनोद कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, फैजाबाद को जबरन रिटायर कर दिया गया है. वहीं आगरा के डीएसपी नरेंद्र सिंह राणा, झांसी में पीएसी के सहायक सेनानायक रतन कुमार यादव, तेजवीर सिंह यादव, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर को जबरन रिटायर कर दिया गया है.इनके अलावा संतोष कुमार सिंह मंडल अधिकारी, मुरादाबाद और तनवीर अहमद खां को जबरन रिटायर कर दिया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *