प्रेग्नेंसी ही नहीं पीरियड्स मिस हो जाने की हो सकती हैं ये वजह

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

ज्यादातर महिलाओं को शिकायत होती है कि उनके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं. पीरियड्स मिस होने की सबसे आम वजह प्रेग्नेंसी होती है लेकिन अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान नहीं कर रही हैं और फिर भी आपके पीरियड्स में देरी हो जाती है तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं. आइए जानते हैं इन वजहों के बारे में.

तनाव
तनाव का असर शरीर पर कई तरीकों से पड़ता है, जिसमें पीरियड भी शामिल है. तनाव से GnRH नामक हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है, जिसके कारण ओव्यूलेशन या पीरियड्स नहीं होते हैं. खुद को रिलैक्स रखें और नियमित पीरियड साइकिल को वापस लाने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

वजन
वजन बढ़ते और घटते समय पीरियड्स सही समय पर नहीं आता…अगर आपका वजन सामान्य वजन से कम है तो ओवुलेशन में टाइम लग सकता है.

ये भी पढ़ेंः- ‘देवों के देव महादेव’ एक्टर मोहित रैना ने रचाई शादी, तस्वीरें हुईं वायरल

बीमारी
अचानक से हुए बुखार, सर्दी, खांसी या किसी लंबी बीमारी की वजह से भी पीरियड्स में देरी हो सकती है. ये अस्थायी रूप से होता है और एक बार जब आप बीमारी से ठीक हो जाते हैं, तो आपके पीरियड्स फिर से नियमित हो जाते हैं.

बर्थ कंट्रोल की गोलियां
अगर महिलाएं बर्थ कंट्रोल की गोलियां ले रही हैं, तो पीरियड्स मिस होने की समस्या बिल्कुल हो सकती है.

हॉर्मोनल बदलाव
हॉर्मोनल बदलावों की वजह से भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं. मतलब अगर आपको थायरॉयड की प्रॉब्लम है तो इसके जरा भी ऊपर या नीचे होने से पीरियड्स लेट या जल्दी आ सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *