UP Elections: पुलिस में महिलाओं की संख्या क्यों है कम, कब देंगे बराबर भागीदारी?

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया जा रहा है. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने योगी सरकार पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं की बात नहीं करती. उन्होंने यूपी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या आप नौकरियों में बराबर की भागीदारी लड़कियों को दे सकते हैं. पुलिस बल महिलाओं की संख्या में कम क्यों हैं.

आयोजनों में गलतियां हो जाती हैं
इसके साथ ही सुप्रिया ने कहा कि बरेली में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ प्रोग्राम में घायल हुई लड़कियों पर बोलते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आयोजनों में गलतियां हो जाती हैं. हर गलती से हम कुछ सीखते हैं. राजस्थान जब रेप होता है तो 26 दिन की सजा सुना दी जाती है. वहीं उन्होंने कहा कि शौचालय और गैस सिलेंडर तक बात सीमित नहीं रही है. साथ ही उन्होंने वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

‘बुली बाई ऐप पर चुप क्यों हैं पीएम और गृहमंत्री’
बुली बाई ऐप पर भी कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया दी गई. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जानें के मामले की घटना निंदनीय है. आज देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री इस मामले पर चुप हैं उनको खुलकर सामने आना चाहिए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *