मायावती का आकाश आनंद पर ‘बुलडोजर एक्शन’, अब पार्टी से भी बाहर!

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

Lucknow/Mayawati: राजनीति के गलियारों में कहा जाता है कि, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.  पार्टी, उत्तराधिकारी और आकाश आनंद (Akash Anand )लेकर एक साल में एक के बाद एक लिए गए फैसलों के बाद ये और साबित भी हो गया है. क्योंंकि, एक साल में मायावती (Mayawati) ने आकाश आनंद (Akash Anand ) को करीब 2 बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी तो दो बार कड़ी कार्रवाई भी की. और एब पांचवी बार में ऐसा कठिन फैसला लिया कि, जिसने हर किसी को चौंका दिया. दरअसल, बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati)  ने आकाश आनंद को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है.

मायावती का X पोस्ट                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  पहले उत्तराधिकारी और तमाम पद से हटाया अब निकाला
दरअसल, रविवार को पार्टी की बैठक में मायावती (Mayawati) ने आकाश पर उनके ससुर डॉ. अशोक सिद्धार्थ के साथ मिलकर गुटबाजी करने का आरोप लगाया. उनको ससुर को पहले ही पार्टी से बाहर किया जा चुका है. फिर आकाश (Akash Anand ) को तमाम पद और उत्तराधिकारी से भी हटा दिया तो आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मायावती के फैसले को स्वीकार तो किया लेकिन आकाश आनंद ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने इस आग में घी डालने का काम किया और मायावती (Mayawati)  का गुस्सा ऐसा भड़का कि उन्होंने 24 घंटे के अंदर उन्हे पार्टी से बाहर ही कर दिया. मायावती को आकाश आनंद का विक्टिम कार्ड खेलना पसंद रास नहीं आया. जिसके बाद उन्होंने ये बड़ा एक्शन लिया है ।

क्यों भड़क गईं मायावती, क्यों लिया एक्शन?
दरअसल, मायावती (Mayawati) की कार्रवाई के बाद आकाश आनंद ने विक्टिम कार्ड खेलते हुए खुद को बसपा के कैडर बताया और कहा कि “उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के सबक सीखे हैं. मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं. मैं पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा.” मायावती (Mayawati) ने आकाश आनंद (Akash Anand ) की इस प्रतिक्रिया में भी उनके ससुर का प्रभाव दिखा. उनके इस पोस्ट को स्वार्थी व अहंकारी बयान बताया और कहा कि उन्होंने आकाश (Akash Anand ) को उनके ससुर के प्रभाव में रहने की वजह से सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया था लेकिन इसका पश्चाताप कर उन्होंने परिपक्वता दिखानी चाहिए थी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *