बीजेपी सासंद बोले ‘मेरी सरकार में मेरी कोई नहीं सुनता लगता है देश अनाथ हो गया है’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/कन्नौज: सबका साथ सबका विकास का दावा करने वाली बीजेपी को उनकी पार्टी के ही एक सांसद ने कठघरे में खड़ा कर दिया है. प्रयागराज से बीजेपी सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने कन्नौज में एक भरी सभा में कार्यकर्ताओं से अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि, ‘उनकी ही पार्टी की सरकार में उनकी कोई सुनता ही नहीं है ऐसा लगता है जैसे देश अनाथ हो गया है’

कन्नौज में हुए एक वैश्य एंव व्यापारी चिंतन महासम्मेलन में आए बीजेपी सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए लगातार शहरों के नाम बदलने पर भी नाराजगी जताई और अपनी ही सरकार पर जमकर निशाना भी साधा. कार्यकर्ताओं से अपने दिल का दर्द बयां करते हुए उन्होने कहा कि, ‘मेरी पार्टी की सरकार में कोई मेरी ही सुनने वाला नहीं हैं तो आप लोगों की कौन सुनेगा’?

केंद्र और यूपी की अपनी सरकारों के रवैये पर सवाल उठाते हुए श्यामाचरण ने कहा कि, लखनऊ से दिल्ली तक एक ही आलम है.किसी की कोई सुनने वाला नहीं है. इतना ही नहीं सांसद ने कहा कि मेरे जैसे तमाम लोग हैं जिनकी कोई नहीं सुन रहा लेकिन टिकट कटने की वजह से सब चुप हैं. डर है कि, 2019 में टिकट ना कट जाए.

वही योगी सरकार द्वार कई शहरों के नाम बदलने पर सासंद ने नाराजगी जताई. सरकार के इस फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिलों के नाम बदलने से तो विपक्ष को मुद्दा मिल रहा है. और वैसे भी केवल जिलों के नाम बदलने से कुछ नहीं होगा बदलना ही है तो देख का नाम भारत से बदलकर हिंदुस्तान रख दो तमाम झगड़े ही निपट जाएंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *