दिल्ली के बाद गाजियाबाद में सीलिंग की तलवार, सैकेड़ों दुकानों पर लगे ताले

अपना एनसीआर

गाजियाबाद: पिछले दिनों दिल्ली में लगातार सिलिंग की खबरें सामने आ रही थी. जिसको लेकर व्यापारी लगातार विरोध प्रदर्शन भी कर रहे थे लेकिन अब सिलिंग की मार ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी दस्तक दे दी है. जिससे व्यापारियों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है.

पूरा मामला यह है कि हाईकोर्ट द्वारा तलब किए जाने के बाद जीडीए ने इंदिरापुरम में घरों के अंदर चल रही दुकानों की सीलिंग करना शुरू कर दिया है लगातार कई दुकानें सील की जा चुकी है. शुक्रवार को इंदिरापुरम के मंगल चौक पर सिलिंग के विरोध में जीडीए का पुतला दहन किया गया जिसमें भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और जीडीए मुर्दाबाद के नारे लगाए.

आपको बता दें कि व्यापारी के इस प्रदर्शन से वहां से गुजरने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं पुलिस लगातार व्यापारियों को समझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन व्यापारी अपनी जिद पर अड़े हुए थे. व्यापारी इससे पहले भी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और डीएम रितु माहेश्वरी को इस संदर्भ में ज्ञापन दे चुके है लेकिन अभी तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है उल्टा जीडीए ने अधिकारी भेज कर दुकानों को सील करने का सिलसिला जारी रखा.

जानकारी के मुताबिक सिलिंग के संबंध में पहले ही जीडीए की तरफ से 1494 दुकानों को नोटिस जारी किया जा चुका है. यह दुकानें इंदिरापुरम में ट्रैफिक रोकने का काम करती हैं. जिससे लोगों को परेशानी होती हैं. वहीं 14 दिसंबर से पहले जीडीए को भी हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है जिसमें उन्हें यह बताना है कि ऐसी दुकानों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने क्या कार्रवाई की है. गाजियाबाद के एसएसपी को भी इंदिरापुरम में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अलग से कमिटी गठित करने को कहा गया था.

इससे पहले पुलिस की तरफ से कहा गया था कि सभी दुकानों की सीलिंग करने में एक महीने से अधिक का समय लग जाएगा इसलिए सीलिंग सबसे पहले उन दुकानों से शुरू की जाएगी जो सबसे अधिक प्रदूषण को बढ़ावा दे रही हैं. इनमें फर्नीचर, वेल्डिंग, गैराज और फैब्रिकेशन जैसी दुकानें प्रमुख हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *