अखिलेश का कटाक्ष, कहा- बीजेपी राज में अपराधियों को मिला संरक्षण, महिलाएं असुरक्षित

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा बढ़ा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सूचना विभाग का काम सरकारी विकास योजनओं का प्रचार-प्रसार करना है. इसके बजाय लाल टोपी दिखाकर फर्क बताने वालो राजनीतिक विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं जो स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रचार कार्य है.

उन्होंने कहा कि 2022 की समाजवादी सरकार द्वारा यह जांच सुनिश्चित की जाएगी कि सूचना विभाग से भाजपा के राजनीतिक प्रचार के लिए कितनी धनराशि विज्ञापनों, होर्डिंग आदि पर खर्च की गई. इसमें जो अधिकारी दोषी पाए जाएंगे वे जांच के दायरे में होंगे.

ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, सिवाय सत्ता के दुरुपयोग के उसने कोई काम नहीं किया है. समाजवादी सरकार में सरकारी कोष का इस्तेमाल नहीं किया गया जबकि भाजपा सरकार में संसाधनों का दुरुपयोग करने में जरा भी लोकलाज नहीं रही. सन 2017 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकारी कोष और संसाधनों का लगातार अपनी पार्टी के पक्ष से प्रचार के लिए प्रयोग करती आ रही है. भाजपा-समाजवादी में यही अंतर है.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय किए गए विकास कार्यों को जनता जानती है क्योंकि ये काम खुद बोलता है. भाजपा को समाजवादी सरकार के काम को अपना बताने के लिए झूठ की डुगडुगी पीटनी पड़ती है. यही दोनों पाटियों के कामकाज का अंतर है. भाजपा राज में महिलाओं के चीरहरण के साथ बेटियों के साथ दुष्कर्म की कई विचलित करने वाली घटनाएं घटी. किसानों को भाजपा मंत्री के बेट ने जीप चढ़ाकर कुचल दिया. इस साजिश में शामिल मंत्री जी को अब तक हटाया नहीं गया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *