लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में जोर-शोर से लगी राजनीतिक पार्टियों मे अपने चुनावी प्रचार कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. कांग्रेस ने सभी चुनावी कार्यक्रमों को रद्द करने का ऐलान किया है. पार्टी ने यह फैसला प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के आंकड़ों को देखते हुए लिया है.
वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा में गुरुवार को होने वाली रैली कैंसिल कर दी है. बताया जा रहा है कि नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है. नोएडा में पूरे राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं.
ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए
हालांकि ये अब तक साफ नहीं हुआ है कि बीजेपी और बाकी राजनीतिक दलों ने बाकी चुनावी रैलियों को लेकर क्या तय किया है. पिछले दिनों आयोजित चुनावी रैलियों में लाखों की संख्या में लोगों को देखा गया. चुनावी रैलियों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं, वहीं बिना मास्क के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. अब क्योंकि देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों से तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ बड़े खतरे का कारण बन सकती है.
