लखनऊ/दिल्ली: UP ELCTION 2022: यूपी चुनाव से पहले BJP में मची सियासी भगदड़ के बीच अब बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने ‘बगावती’ तेवर दिखाए हैं. दरअसल, रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट की पैरवी की है. वहीं परिवारवाद के सवाल पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि, बेटे मयंक जोशी के लखनऊ कैंट से टिकट की खातिर इस्तीफा देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर अपनी बात कही है. रीता बहुगुणा का कहना है कि अगर मौजूदा सांसद के बेटे को टिकट दने में दिक्कत है तो वो अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं. लखनऊ कैंट सीट को लेकर बीजेपी में कई दावेदार हो गए हैं।
क्या है मामला?
दरअसल रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट दिलाने की कोशिश में हैं. प्रयागराज से बीजेपी सांसद जोशी ने कहा कि उनके बेटे मयंक 2009 से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने लखनऊ कैंट से टिकट के लिए आवेदन किया है। लेकिन अगर पार्टी ने प्रति परिवार केवल 1 व्यक्ति को टिकट देने का फैसला किया है, तो मयंक को टिकट मिलने पर मैं अपनी वर्तमान लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दूंगी।
10 साल से पार्टी के लिए काम कर रहा बेटा’
रीता का कहना है कि उनका बेटा 10 साल से अधिक समय से BJP में काम कर रहा है और अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है. उसको टिकट देने पर पार्टी को विचार करना चाहिए. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा एक परिवार में एक टिकट का पार्टी के निर्णय का सम्मान करती हूं।
कौन-कौन मांग रहा बेटों को टिकट
बीजेपी में अपने बेटों के लिए टिकट मांगने की लिस्ट में बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है. इन सभी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने बेटों कि लिए टिकट की मांग की है.
