Horoscope Rashifal 16 January 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. 16 जनवरी 2022 को रविवार है. रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है. 16 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान. पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन अशान्त रहेगा. धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी. मानसिक परेशानी बनी रहेंगी. खर्चों को अधिकता से चिन्तित भी रहेंगे. वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे.
वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी. फिर भी आत्मसंयत रहें. मन में नकारात्मक विचारों से बचें. परिवार का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं. मानसिक शान्ति रहेगी.
मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं. कारोबार पर समुचित ध्यान दें. कठिनाइयां आ सकती हैं. कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है. आए के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. बातचीत में संयत रहें. तनाव से बचें. भाइयों का सहयेाग मिलेगा.
कर्क राशि- आत्मसंयत रहें. मन अशान्त रहेगा. क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं. परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. मान-सम्मान बढ़ेगा. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी. मन-परेशान भी हो सकता है. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. रहन-सहन में असहज रहेंगे. किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. धार्मिक यात्रा के योग हैं.
कन्या राशि- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा. माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं. धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी. नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं. मानसिक शांति के प्रयास करें.
तुला राशि- संयत रहें. बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं. खानपान का ध्यान रखें. आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे. मन अशान्त रहेगा. आत्मविश्वास में कमी आयेगी. नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. संयत भी रहें. परिवार में शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें. नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. माता के सहयोग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. यात्रा के योग हैं.
धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी. फिर भी व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें. सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं. अति उत्साही होने से बचें. धैर्यशीलता में कमी आएगी. आत्मसंयत रहें. मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. सुखद समाचार मिलेगा.
मकर राशि- संयत रहें. क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें. पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें. शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी. किसी मित्र का आगमन हो सकता है.
कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा. क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं. नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा. यात्रा पर जा सकते हैं. खर्च अधिक रहेंगे. आत्मविश्वास में कमी आएगी. कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग हैं. लाभ के अवसर मिलेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि घट सकती है. मित्रों से भेंट होगी.
मीन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें. कारोबार की स्थिति में सुधार होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. मित्रों का सहयोग भी रहेगा. परिवार में आपसी सहयोग रहेगा. माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. यात्रा पर जा सकते हैं. मानसिक शान्ति रहेगी. विवादों से दूर रहने का प्रयास करें.
