लोकसभा चुनावों के लिए सपा-बसपा ने कर लिया गठबंधन, कांग्रेस को किया आउट!

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: अखिलेश यादव और मायावती की शुक्रवार को यूपी में लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को लेकर दिल्ली में मुलाकात हुई. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों ही पार्टियों ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान सीटों के बंटवारे पर चर्चा की. वहीं, सपा और बसपा ने इस महागठबंधन से कांग्रेस को दूर रखा है.

बीएसपी संजोयकों की बैठक
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस गठबंधन को अंतिम स्वरूप देने के लिए आज (5 दिसंबर) बसपा सुप्रीमो मायावती ने संयोजकों की बैठक बुलाई है. बसपा और सपा जल्द ही अमेठी और रायबरेली के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी तय कर सकती हैं. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को यूपी के महागठबंधन में तीन सीटें दी जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में कांग्रेस को लगा झटका, अजय माकन ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कितनी-कितनी सीटों पर बनी सहमति
हालांकि दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों का दावा है कि उत्तर प्रदेश की ये दोनों पार्टियां 37-37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं. सूत्रों ने बताया कि शेष सीटों को कांग्रेस,राष्ट्रीय लोकदल और अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ा जायेगा.

यह भी पढ़ें : इंटरव्यू के बाद विपक्ष के निशाने पर पीएम मोदी, कांग्रेस ने पूछे 10 सवाल

15 जनवरी को दिया जाएगा अंतिम स्वरूप
शुक्रवार को हुई बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सप्ताह के अंत में एक बार फिर मायावती और अखिलेश यादव की मुलाकात हो सकती है. सूत्रों का यह भी कहना है कि सीट बंटवारे को लेकर 15 जनवरी को दोनों पार्टियों के नेताओं की बैठक होगी, जिसके बाद ही अंतिम फैसला आएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *