कांग्रेस ने भर्ती-नौकरी के लिए जारी किया अलग घोषणा पत्र, किए शानदार वादे

अपना चुनाव अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में लगातार कुछ अलग हटकर प्रयोग कर रही हैं. महिलाओं को टिकट में 40 फीसदी आरक्षण की बात हो या लड़कियों के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे से लुभाने का प्रयोग. अब कांग्रेस ने युवाओं-बेरोजगारों के लिए अलग से भर्ती विधान नाम से घोषणापत्र जारी किया है. इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो अहम वादे किए हैं वो इस तरह से हैं।

राहुल गांधी भी रहे मौजूद

इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी मौजूद रहे . पार्टी ने इस घोषणापत्र का नाम  ‘भर्ती विधान’ रखा है. प्रियंका गांधी ने ‘युवा घोषणापत्र’  पेश करते हुए कहा कि संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी.

ये हैं मुख्य घोषणाएं…

परिक्षार्थियों के लिए बस-ट्रेन सेवा मुफ्त होगी
पेपर लीक को रोका जाएगा
सरकारी संस्थानों में छपाई होगी
सभी परीक्षाओं का शुल्क माफ होगा
प्राथमिक विद्यालयों में खाली पद भरे जाएंगे
जॉब कलेंडर जारी किया जाएगा
8 लाख महिलाओं सरकारी नौकरी की गारंटी
5 हजार करोड़ का स्टार्टअप फंड बनेगा
सरकार बनी तो यूपी में शिक्षा का बजट बढ़ाएंगे
प्रदेश में हर साल बड़ा यूथ फेस्टिवल कराएंगे
आरक्षण को सही से लागू किया जाएगा
क्रिकेट की वर्ड क्लास एकेडेमी बनाएंगे
27 लाख आंगनवाड़ी सहायकाओं की भर्ती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *