शिवपाल यादव का बड़ा बयान, “हम ही असली समाजवादी हैं”…चापलूसों से घिरे हैं अखिलेश

अन्य जिले अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

गोरखपुर: तो क्या ‘यादव परिवार’ उसी बिसात पर आकर खड़ा होता दिखाई दे रहा है जहां 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले खड़ा था और आपस में लगा था. ये सवाल इसलिए है क्योंकि, मुलायम सिंह (MULAYAM SINGH)  के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट (MAINPURI SEAT) के उपचुनाव से पहले शिवपाल यादव (SHIVPAL YADAV) और अखिलेश यादव  (AKHILESH YADAV) में बयानों का दंगल शुरु हो गया है. इसी कड़ी में शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है।

“हम ही असली समाजवादी हैं”
इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को ही असली समाजवादी पार्टी बताया है. गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, हमारी पार्टी यानी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ही असली समाजवादी पार्टी है. अब तो असली सपाई मेरे साथ ही हैं

अभी हम थोड़ा सब्र कर रहे
मैनपुरी का चुनाव देश की तकदीर का फैसला करेगा. उन्होंने कहा कि अभी कोई भी बड़ा ऐलान करने की हमारी हैसियत नहीं है. हमने तो अपने अभिभावक नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को खोया हैं. उनके विचारों को नहीं। उनका त्याग और संघर्ष हमारे लिए प्रेरण स्रोत हैं और रहेंगे। समाजवादी पार्टी की विचार धारा से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ गई हैं. हम उनके आदर्श को लगातार बढ़ाते रहेंगे ।

“चापलूसों से घिरे हैं अखिलेश”
इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर भी तंज किया. उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चापलूसों से घिर गए हैं. हमारी पार्टी में कोई लालची नहीं है। हम लोग किसी के लालच में आने वाले नहीं है। मैनपुरी से लोकसभा का उप चुनाव लडऩे पर उन्होंने कहा कि थोड़ा सब्र कर लें, एक-दो दिन में फैसला सभी के सामने आ जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *